क्षणिकाएं हिन्दी कविता)
क्षणिकाएँ
(हिन्दी)
1. हंसी
बकरी के चार बच्चे
पहला गया ,बकरी रोयी
दूसरा गया बकरी बहुत रोयी
तीसरा गया, बकरी चुप
आज चौथा भी जायेगा
बकरी हंस रही है!
2. रोना
गरीब मां का बेटा
दर दर भटका
नौकड़ी नहीं मिली,
आज मिली , मां रोई ।
3. पागल
भूख से तड़प रहा था वह
किसी ने जूठा फेंक दिया
कुत्ता का बच्चा भी भूख से रो रहा था
उसे खिला दिया
पागल!
4. बुढ़िया
चलो मां यहां नहीं रहना
हां हां चलो जहां तुम वहीं मां
प्यारा बेटा!
यह कहां लाया बेटा!
बृद्धाश्रम है मां!
प्रमोद कुमार उर्फ नेहरू लाल दास
पांडिचेरी 19-09-2019
Comments
Post a Comment