ऐ हवा हमें बता दे (हिन्दी गीत)
ऐ हवा हमें बता दे
ऐ हवा हमें बता दे
कहां ले चली उड़ा के
धरती पे मैं खड़ा था
गिरने का डर भुला के
ऐ हवा हमें बता दे ………..!
मैं विचर रहा गगन में
अद्भुत समा बंधी है
बादल हैं साथ मेरे
नभचर गले लगायें
ऐ हवा हमें बता दे........... !
सितारों की लम्बी बस्ती
हैं चांद की अदाएँ
क्षितिज भी जैसे मुझसे
मिलने को दौड़े आए
ऐ हवा हमें बता दे………..!
ऊँचाइयों पे आकर
मुझे डर सा लग रहा है
गिर गया मैं कभी तो
मुझे कौन फिर उठाये
ऐ हवा हमें बता दे......... !
प्रमोद कुमार उर्फ नेहरू लाल दास
पांडिचेरी, 13-04-2019
Comments
Post a Comment