मैं बन जाऊं कृष्ण की राधा (गीत)
मैं बन जाऊं कृष्ण की राधा
या सबरी फिर राम की
दुख सुख से उपर उठ जाऊं
पहुंचूं प्रेम के धाम जी-2
मैं बन जाऊं कृष्ण की राधा ।
या बना दो मुझे सुदामा
कृष्ण सा मित्र दिला दो जी
ऐसी ज्योति जले भुवन में
ऊंच नीच मिट जायेगी-2
मैं बन जाऊं कृष्ण की राधा ।
ऐसा सूर बना दो मुझको
बिन नयनन सब देखूं जी
बाल कृष्ण को देखूं ऐसे
नहीं किसी ने देखा जी-2
मैं बन जाऊं कृष्ण की राधा ।
या सब छोड़ के गाय बना दो
कृष्ण बनें चरवाहा जी
भूखे कृष्ण को दूध पिलाऊं
चाटूं सिर और तलवा जी-2
मैं बन जाऊं कृष्ण की राधा ।
डॉ प्रमोद कुमार
पांडिचेरी,17-07-2020
Comments
Post a Comment