खुराक
हाथी जैसा डील डौल है
ऊंटों जैसी चाल
फटे बांस सी बोली मेरी
भालू जैसे बाल।
डायटिंग पर हूं मैं आजकल
खुराक कर दिया आधा
दर्जन भर केला ,किलो भर सेव
उतना ही अंडा, लीटर भर दूध
रोज सुबह लेता हूँ ठूस।
लंच में लेता रोटी भात
चिकेन फ्राई और मछली साथ
दाल मक्खनी, गोभी फ्राई
डेसर्ट केलिए देखूं राह
बस इतनी सी मेरी खुराक।
डिनर में लेता रोटी दस
बड़ा कटोरा अरहर दाल
बहने देता घी की धार
किलो भर शब्जी उतना ही दूध
जा पकरता अपनी खाट
बस इतनी सी मेरी खुराक।
प्रमोद कुमार उर्फ” नेहरू लाल दास “
पांडिचेरी, 02-04-2019
Comments
Post a Comment